*भिनगा स्थित वृद्धाश्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने बांटे वस्त्र और फल*
*रेडक्रास की तरफ से हुई बीएमडी जांच और नेत्र परीक्षण*
श्रावस्ती, 01 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आज भिनगा मुख्यालय पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर और वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र रहे और अध्यक्षता जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास अन्नपूर्णा गर्ग ने की। कार्यक्रम का संयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति और संचालन रेडक्रास के सचिव अरुण कुमार मिश्र ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर से ही लगातार हम सभी सेवा संकल्प अभियान के तहत आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है और जब भी अवसर मिलता है। हम आप सभी के बीच उपस्थित रहते हैं।
कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि आज सम्मानित वृद्धजनों के लिए वस्त्र और फल वितरण का कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग से एवं मेडिकल कैंप का आयोजन रेडक्रास की तरफ से किया गया है। आज मेडिकल कालेज बहराइच के आर्थाे सर्जन डॉ विकास सिंह द्वारा बुजुर्गाे़ के हड्डी संबंधी रोग के परामर्श एवं आप्टोमेट्रिस्ट प्रभाकर मिश्र द्वारा नेत्र की जांच की गयी। कुल 87 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। हड्डियों की मजबूती के लिए निरूशुल्क बीएमडी जांच एवं दवा उपलब्ध करायी गयी है। शीघ्र ही रेडक्रास यहां फिजीशियन चिकित्सक के साथ कैंप लगायेगी।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण वृद्धाश्रम परिसर का भ्रमण कर अवलोकन भी किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह, सुनील तिवारी, कौशल विद्या सर्वहित फाऊंडेशन की टीम, हास्पिटल संचालक संदीप यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।












































