लोकसभा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बस्ती जिले के विक्रमजोत क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित और संभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह पंप हाउस, कंहईपुर से लेकर कई गांवों की जमीनी स्थिति देखी। सांसद ने भौसिया, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, ठोकर नंबर-10, जाजूपुर, सरवरपुर, पूरे मोतीराम, बर्दिया लोहार, अशोकपुर, कटारिया-चांदपुर जैसे दर्जनों गांवों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बाढ़ खंड बस्ती के अधिकारियों से बात की। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में राहत, बचाव, पानी निकालने और जरूरी सुविधाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं।
गरबा विवाद में अमृता फडणवीस की एंट्री, बोलीं- त्योहार सभी को...
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और दांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक...






































