श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत सिसवारा में राप्ती नदी की कटान ने किसानों की जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है। नदी का कटाव सिसवारा गौहनिया संपर्क मार्ग पर भी जारी है। सिसवारा गौहनिया संपर्क मार्ग से करीब 100 मीटर पश्चिम की ओर अजय कुमार निषाद, रमेश निषाद और रामनरेश जैसे कई स्थानीय ग्रामीणों के खेत नदी में समा गए हैं। लगभग 20 से 25 बीघा जमीन राप्ती नदी में डूब गई है, जिसमें लगी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। इस स्थिति से परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।
राप्ती नदी की कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन:श्रावस्ती के महू रनिया में राप्ती घाट पर कटान जारी, प्रशासन से मदद और मुआवजे की गुहार