BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बनकटी के बस्ती-महुली मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढे और जलभराव:दो जिलों को जोड़ने...

बनकटी के बस्ती-महुली मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढे और जलभराव:दो जिलों को जोड़ने वाले प्रमुख रास्ते पर लोग परेशान

0
0

लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महसो बजार में सड़क पर जल जमा होने से राहगीरो को कठिन परेशानियां की सामना करना पर रहा है। बस्ती और संत कबीर नगर जिले को जोड़ने वाला प्रमुख बस्ती-महुली मार्ग इन दिनों बहुत खराब हालत में है। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय के पास और महसों चौराहे पर सड़क जगह-जगह से टूट गई है। यहां गहरे गड्ढे बन गए हैं और पानी भरने की समस्या बनी हुई है। सुबह के समय जब स्कूली बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, तो उन्हें घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ता है। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों से उछलने वाला गंदा पानी और कीचड़ बच्चों की स्कूल ड्रेस पर पड़ जाता है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क किनारे पानी निकालने के लिए नालियां सिर्फ खोदकर छोड़ दी गई हैं, उन्हें पक्का नहीं बनाया गया है। अधूरी नालियों में मिट्टी और कचरा जमा होने से पानी की निकासी रुक गई है। इस वजह से बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है। यह मार्ग बस्ती और संत कबीर नगर दो जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और पानी निकालने का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों की जल्द मरम्मत कराई जाए। साथ ही महसों चौराहे पर पानी भरने की समस्या खत्म करने के लिए सही जल निकासी व्यवस्था की जाए और अधूरी पड़ी नाली का ठीक से पक्का निर्माण कराया जाए।