BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में नाली की दीवार टूटी, सड़क पर फैला गंदा:पसियनपुरवा गांव में...

श्रावस्ती में नाली की दीवार टूटी, सड़क पर फैला गंदा:पसियनपुरवा गांव में आवागमन प्रभावित, ग्रामीण परेशान होकर मांग रहे समाधान

0
4

श्रावस्ती की ग्राम पंचायत सतरही के पसियनपुरवा गांव में नाली की सफाई न होने से हालात खराब हो गए हैं। नाली की दीवार टूटने के कारण गंदा पानी और मलबा सड़क पर फैल गया है। इससे सड़क पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली की नियमित सफाई नहीं हुई, जिस वजह से उसमें गंदगी जमा हो गई। इसके बाद नाली की दीवार टूट गई और पानी व मलबा सड़क पर फैलने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का रास्ता रुकने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजा राम, महिपाल, राजू और छोटू पासवान ने जिम्मेदार अधिकारियों से नाली की सफाई कराने, टूटे हिस्से की मरम्मत कराने और सड़क पर फैले मलबे को हटवाने की मांग की है।