BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बरातभारी में सार्वजनिक नल खराब, पशु बांधने की जगह बना:ग्रामीण पानी को...

बरातभारी में सार्वजनिक नल खराब, पशु बांधने की जगह बना:ग्रामीण पानी को तरसे, मंदिर के पास गंदगी का खतरा; मरम्मत की मांग

0
0

श्रावस्ती के विकासखंड सिरसिया के शंकर नगर पंडरी बरातभारी गांव में सार्वजनिक नल लंबे समय से खराब पड़ा है। नल खराब होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। खासकर पशुपालकों को अपने गाय-भैंस समेत पालतू जानवरों को पानी पिलाने में दिक्कत आ रही है। जानकारी के अनुसार, खराब पड़े नल के आसपास पशुओं को बांधा जा रहा है। नल के पास ही गूंगी माता का मंदिर भी है। ऐसे में मंदिर के आसपास पशु बंधे रहने से श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है। ग्रामीणों में दुलारे वर्मा, कोदई पासवान, महादेव तिवारी और मूने यादव नल खराब होने से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनके लिए पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नल की मरम्मत कराने और मंदिर के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।