BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विधायक पुरवा में इंटरलॉकिंग न लगने से सड़क बदहाल:स्कूली बच्चों को परेशानी,...

विधायक पुरवा में इंटरलॉकिंग न लगने से सड़क बदहाल:स्कूली बच्चों को परेशानी, गड्ढों और कीचड़ से आवागमन मुश्किल

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड की ग्राम पंचायत जमुनहा भवानियापुर के मजरा विधायक पुरवा (द्वारिकागांव बाग) में विकास कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि साल 2022-23 में जोगी के घर से पिच रोड तक नाली बनाई गई थी, लेकिन उसके बाद सड़क पर इंटरलॉकिंग नहीं लगाई गई। नाली भर जाने से गंदा पानी सड़क पर जमा होने लगा। इससे सड़क खराब होकर गड्ढों वाली हो गई है। बारिश में पानी भरने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पानी जमा होने से बचने के लिए सड़क पर ईंट के टुकड़े डाले गए हैं, जिससे रास्ता और खतरनाक हो गया है। दोपहिया वाहन और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी प्राथमिक विद्यालय विधायक पुरवा के बच्चों को हो रही है। उन्हें इसी खराब सड़क से रोज स्कूल आना-जाना पड़ता है। कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने जोगी के घर से पिच रोड तक जल्द इंटरलॉकिंग लगाने की मांग की है। इस बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि असरार आलम ने बताया कि 150 मीटर इंटरलॉकिंग का काम कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही सड़क ठीक हो जाएगी।