बस्ती के कप्तानगंज में NH-27 पर दूधोरा जिओ पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल हो गई। हादसे के बाद गाय सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी रही। सूचना मिलने पर गौ रक्षक सेवक कृष्णा मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गाय के इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह पर अक्सर लावारिस पशु सड़क पर घूमते रहते हैं। व्यस्त NH-27 पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर घूम रहे पशुओं के कारण हादसे का डर बना रहता है। कई बार वाहनों की इन पशुओं से टक्कर हो जाती है, जिससे पशु घायल होते हैं और वाहन सवारों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ जाती है। बताया जाता है कि कृष्णा मिश्रा लंबे समय से गौ सेवा के काम में लगे हुए हैं। क्षेत्र में कहीं भी घायल या बेसहारा गोवंश की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचकर उनकी मदद और इलाज कराने की कोशिश करते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि NH-27 पर आवारा पशुओं की समस्या का पक्का समाधान किया जाए, ताकि आए दिन होने वाले हादसों को रोका जा सके।
श्री श्याम प्रभु और दादी राणी सती मंदिर में भीड़:नानपारा में...
बहराइच जिले नानपारा के श्री श्याम प्रभु और दादी राणी सती मंदिर में भादों मेले के मौके पर गुरुवार रात भजन संध्या हुई। इसमें...







































