BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश स्कूल के बाहर कच्चा रास्ता, जलभराव से बच्चों को परेशानी:श्रावस्ती के बालकराम...

स्कूल के बाहर कच्चा रास्ता, जलभराव से बच्चों को परेशानी:श्रावस्ती के बालकराम पुरवा में कीचड़ और मच्छरों से ग्रामीण परेशान

0
3
स्कूल के बाहर कच्चा रास्ता, जलभराव से बच्चों को परेशानी:श्रावस्ती के बालकराम पुरवा में कीचड़ और मच्छरों से ग्रामीण परेशान

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बस्ती के मजरा बालकराम पुरवा में सरकारी विद्यालय के बाहर कच्चा रास्ता होने से बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में यह दिक्कत और बढ़ जाती है। बारिश के बाद स्कूल के बाहर रास्ते पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। वहीं, विद्यालय के बाहर बने गड्ढे में पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल पहुंचने और वापस घर लौटने में बहुत दिक्कत होती है। कीचड़ के कारण रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों राजू, हसीम, काने और जमाई सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के बाहर पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बच्चों को आने-जाने में आसानी होगी और जलभराव की समस्या भी कम होगी।