श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के भगवानपुर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खराब हो चुका है। सड़क की ऊपरी डामर की परत पूरी तरह उखड़ गई है, जिससे जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। इस वजह से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क जर्जर हो गई है। बिखरी हुई नुकीली गिट्टियों की वजह से दोपहिया वाहनों के फिसलने और हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। पैदल चलने वाले लोगों को भी सावधानी से चलना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोज गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि उखड़ी गिट्टियों के कारण वाहनों के टायर खराब हो रहे हैं और रोज छोटे हादसे होते रहते हैं। राहगीरों ने संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आने-जाने में राहत मिल सके।
श्रावस्ती के भगवानपुर में सड़क पर बिखरी गिट्टियां:हादसों का खतरा बढ़ा, लोग जल्द मरम्मत की मांग कर रहे