BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के चौगाई में नई RCC सड़क पर जलभराव:नाली न होने से...

श्रावस्ती के चौगाई में नई RCC सड़क पर जलभराव:नाली न होने से घरों का गंदा पानी जमा, राहगीरों को परेशानी, सड़क खराब होने का डर

0
0

श्रावस्ती जिले से एक खबर सामने आई है। चौगोई ग्राम पंचायत में करीब दो महीने पहले बनी RCC सड़क पर इन दिनों पानी जमा हो रहा है। सड़क किनारे नाली न होने से घरों और आसपास का गंदा पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो रहा है। पूरी RCC सड़क पर जगह-जगह पानी भरा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को इस जलभराव से काफी परेशानी हो रही है। जहां से पानी की निकासी होती है, वहां कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने पानी रोकने के लिए बांध जैसी दीवार बना ली है। इसका असर अब सड़क के दूसरे हिस्से पर दिख रहा है, जिससे पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो लगातार पानी जमा रहने से नई बनी RCC सड़क भी जल्द खराब हो सकती है। ऐसे में ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द नाली और पानी निकासी की सही व्यवस्था करानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिल सके और नई सड़क को खराब होने से बचाया जा सके।