कप्तानगंज विकासखंड के परखती घाट से बेसौरा जाने वाले मार्ग पर बरम बाबा के स्थान के सामने सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश में इसमें पानी भर जाता है, जिससे इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के साथ कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह रास्ता बेसौरा, सिकटा, अजगरहा और सडवलिया समेत करीब 20 गांवों के लोगों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से रोज स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर बने इस गड्ढे के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। नैकापार निवासी लालजी सिंह ने बताया कि सड़क पर बना यह गड्ढा बहुत खतरनाक हो गया है। बरसात में इसमें पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढे की स्थिति दिखती नहीं है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि इस रास्ते से हर दिन हजारों स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब 20 गांवों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से सड़क पर बने गड्ढे को तुरंत भरवाने और रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी और संभावित हादसों को टाला जा सकेगा।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































