BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मुंडेरवा में जर्जर सड़क पर जलभराव:गड्ढों में गिर रहे बच्चे, अधिकारी बोले-...

मुंडेरवा में जर्जर सड़क पर जलभराव:गड्ढों में गिर रहे बच्चे, अधिकारी बोले- जल्द होगा मरम्मत कार्य

0
3

मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 09 अटल नगर में किठिउरी जाने वाली सड़क की हालत खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों में पानी भरा होने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता। कई बार छोटे बच्चे इन गड्ढों में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और चोट लगने का डर रहता है। वार्ड के सभासद चंद्रमोहन भट्ट, अशोक अग्रहरि, प्रहलाद पांडेय, कैलाश चंद्र यादव, फूलचंद्र अग्रहरि, सत्यजीत शर्मा, मोनू सिंह, सूरज जायसवाल और डबलू सहित अन्य लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई हादसा हो सकता है। इस बारे में मुंडेरवा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही प्रस्ताव भेजकर नाली निर्माण और मरम्मत का काम कराया जाएगा।