श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक में स्थित गुजरवारा ग्राम सभा का एक कच्चा रास्ता लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र में आता है। कच्चे मार्ग पर लोगो का आवा गमन प्रभावित होने से दिक्कत हो रही है हल्की बारिश होने पर भी यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इससे पूरे रास्ते में फिसलन हो जाती है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों जैसे पंकज, दुर्गेश, उमेश, घंनी और गोलू ने बताया कि इस रास्ते पर चलना बहुत मुश्किल हो गया है।