श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में एक सड़क पर नाली का पानी बह रहा है। यह रास्ता सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। नाली न होने के कारण गंदा पानी सड़क के बीच में बहता रहता है। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। घरों के सामने भी मलबा जमा है, जिससे मच्छर और बदबू की समस्या बढ़ गई है। इस रास्ते से छोटे बच्चे प्राइमरी स्कूल जाते हैं। उन्हें नाली में गिरने का डर बना रहता है। थोड़ी सी बारिश होने पर पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे इस समस्या से काफी परेशान हैं। इनमें राम कुमार, दिनेश, सन्ने और राधेश्याम जैसे ग्रामीण शामिल हैं।
राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी;...
धार। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित 'समाधान ऑनलाइन' कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को लेकर कड़ा...








































