श्रावस्ती के सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज इकौना देहात में गुरुवार को छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस घटना में कक्षा 10 के छात्र मोहम्मद साजिद और उसे बचाने आए उसके भाई मोहम्मद सादिक को चोटें लगीं। पुलिस विभाग ने शनिवार सुबह 9:00 बजे बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद छात्रों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। इकौना देहात के खैर साहब बनकटी निवासी मोहम्मद सादिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई मोहम्मद साजिद सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि गुरुवार को छुट्टी के बाद दोपहर करीब दो बजे कुछ दूरी पर तीन छात्रों ने साजिद को अकेला देखकर घेर लिया था और गाली-गलौज करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर सादिक अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। कथित आरोप था कि इस दौरान रोहित गोस्वामी ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में सादिक के चेहरे और होंठ पर गंभीर चोटें लगीं थी। शिकायत में रोहित गोस्वामी निवासी गोसाईपुरवा इटौंझा, अंश अवस्थी पुत्र गौरव अवस्थी और अदम शुक्ला पुत्र अवनीश शुक्ला निवासी इटौंझा को नामजद किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इकौना पुलिस ने रोहित गोस्वामी निवासी गोसाईपुरवा, अंश शुक्ला निवासी इटौंझा इकौना और अदम शुक्ला निवासी इकौना पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारों की माने तो छात्रों के बीच मारपीट की ऐसी घटनाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। समय रहते छात्रों के विवाद को सुलझाने और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी;...
धार। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित 'समाधान ऑनलाइन' कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को लेकर कड़ा...








































