BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नेवलापुर में सड़क पर जलभराव से लोग परेशान:बच्चों को स्कूल और मरीजों...

नेवलापुर में सड़क पर जलभराव से लोग परेशान:बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत, मरम्मत की मांग

0
0


विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम सभा नेवलापुर में सड़क पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बारिश होते ही रास्ते पर पानी भर जाता है, जिससे सड़क जगह-जगह खराब हो जाती है। ग्रामीणों राजू, राजाराम, सीताराम और मुन्नूलाल ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। रात में किसी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानी आती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पानी निकलने की सही व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नेवलापुर में पानी निकलने की व्यवस्था कराई जाए और सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द हो, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो।