BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निचलौल मदरसे में 8 शिक्षकों की नियुक्ति की जांच शुरू:लोकायुक्त के निर्देश...

निचलौल मदरसे में 8 शिक्षकों की नियुक्ति की जांच शुरू:लोकायुक्त के निर्देश पर डीएम ने बनाई त्रिस्तरीय टीम, सितंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

0
1

महराजगंज के निचलौल स्थित मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरूल उलूम में पूर्व प्रबंधक आबिद अली के कार्यकाल में हुई आठ शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर जांच शुरू हो गई है। यह जांच लोकायुक्त के निर्देश पर हो रही है। मामले में लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद जिलाधिकारी महराजगंज ने एक त्रिस्तरीय जांच टीम बनाई है। यह टीम नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य संबंधित कागजातों की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ. रीमा बंसल ने जिलाधिकारी महराजगंज को एक पत्र भेजा है। पत्र संख्या 2396-2025/11/8834, दिनांक 19 अगस्त 2026 में परिवादी मनोज कुमार तिवारी की शिकायत का जिक्र है। पत्र में भ्रष्टाचार और कुप्रशासन से जुड़े आरोपों पर फिर से जांच कर रिपोर्ट सितंबर 2026 तक लोकायुक्त कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। लोकायुक्त कार्यालय ने 14 मई 2026 की पिछली जांच रिपोर्ट को भी देखते हुए शिकायत की कॉपी और साथ लगे दस्तावेजों के आधार पर दोबारा जांच का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने जो त्रिस्तरीय टीम बनाई है, उसमें वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और श्रम आयुक्त/मनरेगा से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। अब यह जांच टीम मदरसे में पूर्व प्रबंधक आबिद अली के कार्यकाल में हुई है। बताया जा रहा है आठ शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेजों, प्रक्रिया और नियमों के पालन की जांच करेगी। रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि नियुक्तियों में कोई गड़बड़ी हुई है या नहीं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो कौन जिम्मेदार होगा, यह भी पता चलेगा। लोकायुक्त के दोबारा जांच के निर्देश और जिलाधिकारी द्वारा टीम बनाए जाने के बाद अब सबकी नजर आगे की कार्रवाई पर है।