BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ साइबर अपराध के म्यूल खातों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 01 करोड़...

साइबर अपराध के म्यूल खातों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 01 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन कर साइबर ठगी करने वाले शातिर साइबर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

0
2

 

 

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चेक बुक, व अन्य कूटरचित दस्तावेज किए गए बरामद

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा साइबर अपराध से सम्बन्धित म्यूल एकाउन्ट के विरुध्द कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी साइबर क्राइम चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर आलोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना भिनगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 433/2026 धारा 318(4) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट के से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर लोगो को लालच देकर व्यक्तियों के बैंक खाते एवं उन्हे ट्रेडिंग के नाम पर फर्जी पहचान के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर अतिरिक्त खाते व झांसा देकर साइबर ठगी करने तथा म्यूल बैंक खातो के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि का सेटलमेन्ट करने वाले अभियुक्त विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10/09/2026 को समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खाताधारक विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी ग्राम गुलरा पोस्ट पटना खरगौरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती के म्यूल बैंक खाता संख्या- 20200049140310 बंधन बैंक शाखा भिनगा में प्रदर्शित संदिग्ध लेन-देन की जाँच की गयी तो NCRP पोर्टल पर 03 शिकायतें दर्ज है। तथा संदिग्ध बैंक खाताधारक विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह उपरोक्त के म्यूल बैंक खाता संख्या 50100325071274,HDFC बैंक शाखा भिनगा में प्रदर्शित संदिग्ध लेन-देन की जाँच की गयी तो NCRP पोर्टल पर 04 शिकायतें तथा म्यूल HDFC बैंक शाखा भिनगा बैंक खाता संख्या- 50100514545781 के विरूद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर 02 शिकायतें दर्ज है। बैंक खाताधारक विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह उपरोक्त द्वारा उपरोक्त तीनो बैंक खातो का स्वयं संचालन कर विभिन्न राज्यों से साइबर फ्रॉड की धनराशि उपरोक्त बैंक खातो में मँगाकर साइबर फ्रॉड की धनराशि का आहरण व हस्तानान्तरण किया गया है। तथा गहनता से जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि विजयभान सिंह उपरोक्त HDFC बैंक शाखा भिनगा में ब्रांच सेल्स ऑफिसर के पद पर अस्थाई रूप से कार्य करता था जिसका विजयभान सिंह उपरोक्त द्वारा दुरुपयोग कर आर्थिक अपराध किया गया । जिसके संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 433/2026 धारा 318(4) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी ग्राम गुलरा पोस्ट पटना खरगौरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरणः-

विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी ग्राम गुलरा पोस्ट पटना खरगौरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती

अपराध करने का तरीका (Modus Operandi):-*

अभियुक्त द्वारा साइबर ठगी करने हेतु एक नेटवर्क संचालित किया जाता था, जिसमें ये लोग सीधे सादे लोगो को लालच देकर व्यक्तियों के बैंक खाते सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाते थे एवं बैंक खातो से सम्बन्धित बैंक खाता किट (एटीएम, पासबुक, चेकबुक) आदि दस्तावेज भी अपने पास रख लेते थे। इन साइबर ठगों द्वारा लोगों द्वारा Trading / Investment की सहमति देने पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाये गये बैंक खातो में रुपये मंगवाकर उनके साथ साइबर फ्राड कर लिया जाता था। पीड़ितों से ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि इन बैंक खातों में मंगाकर विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर उसका सेटलमेंट करते थे, जिससे धन के स्रोत को छुपाया जा सके। अभी तक के अन्वेषण से इनके पास से 03 बैंक खाते बरामद हुये हैं , HDFC बैंक से अपनी पत्नी के नाम पर एक एटीएम कार्ड स्वाईप मशीन लिया गया था जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। अभियुक्त से प्राप्त बैंक खातों पर भारत भर में कुल 04 आनलाइन शिकायतें दर्ज हैं जिसमें इन बैंक खातों में अत्यन्त अल्प समय में लगभग 01 करोड रुपये का लेन-देन होना पाया गया है। जिसमें पंजीकृत मु0अ0सं0 433/26, अंतर्गत धारा 318(4),238 बीएनएस व 66(D) IT Act की विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगीः- 02 अदद चेक बुक

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. निरी0 चन्द्रहास मिश्रा

2. उ0नि0 मनोज यादव

3. का0 अमरजीत शर्मा

4. का0 पुष्पेन्द्र यादव

*साइबर सेल*

1. निरी0 दिनेश यादव

2. उ0नि0 शादाब आलम

3. का0 सुनील कुमार वर्मा

4. का0 अंकित कुमार