BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:12,480 रुपए की...

बस्ती रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:12,480 रुपए की 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद, पेंट्री स्टाफ शामिल

0
2

लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम, आरपीएफ और जीआरपी बस्ती ने शुक्रवार रात बस्ती रेलवे स्टेशन पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12,480 रुपए कीमत की 96 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्कर पेंट्री स्टाफ का सदस्य है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। मंडल निरीक्षक ऐशबाग, लखनऊ के मार्गदर्शन में नारकोटिक्स टास्क टीम बनाई गई थी। इस टीम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर द्विवेदी कर रहे थे। टीम शुक्रवार को बस्ती स्टेशन पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। चेकिंग में उसके दो बैग से 96 टेट्रा पैक 8 PM ब्रांड की 180 एमएल अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम अविनाश पाठक बताया। वह हरिगोपाल का बेटा है और सोनोरा, थाना वाल्टरगंज, जिला बस्ती का रहने वाला है। अविनाश ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 15077/78 का पेंट्रीकार स्टाफ/वेंडर है। पैसे के लालच में उसने यह शराब बस्ती से खरीदी थी। वह इसे ट्रेन संख्या 15204 से बिहार ले जाकर बेचने वाला था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। बरामद शराब जब्त कर अविनाश पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे राजकीय रेलवे पुलिस बस्ती को सौंप दिया गया है।