BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश पुल की विंग वॉल में दरार:2 महीने पहले हुई मरम्मत, 6 गांवों...

पुल की विंग वॉल में दरार:2 महीने पहले हुई मरम्मत, 6 गांवों को जोड़ने वाला पुल खतरे में

0
2
पुल की विंग वॉल में दरार:2 महीने पहले हुई मरम्मत, 6 गांवों को जोड़ने वाला पुल खतरे में

श्रावस्ती के जमुनहा में राप्ती नदी के सहायक भकला नाले पर बने पुल की विंग वॉल में दरार आ गई है। खास बात यह है कि यहां करीब दो-तीन महीने पहले ही मरम्मत का काम हुआ था। दीवार में गैप और धंसने के निशान भी साफ दिख रहे हैं। यह पुल आधा दर्जन से ज्यादा गांवों को नासिरगंज कस्बे से जोड़ता है। यह इन गांवों के लिए मुख्य रास्ता है। इस पर दिनभर ग्रामीण और स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। विंग वॉल में दरार आने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी वसीम, अब्दुल समद, राजू, मनोज और सिराज ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने पर भकला नाले में अक्सर बाढ़ आ जाती है। तेज बहाव के कारण पुल के किनारे कटाव बढ़ने की आशंका है। इससे विंग वॉल को और ज्यादा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से तुरंत तकनीकी जांच कराने, विंग वॉल की मरम्मत करने और पुल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।