BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राप्ती की कटान प्राचीन मंदिर के करीब पहुंची:4 साल से बढ़ रही...

राप्ती की कटान प्राचीन मंदिर के करीब पहुंची:4 साल से बढ़ रही कटान, महंत ने प्रशासन से की पुख्ता कार्रवाई की मांग

0
2

श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में राप्ती नदी का पानी कम होने के बाद कटान का खतरा बढ़ गया है। मधवापुर घाट के पास नदी किनारे की जमीन काट रही है। यह कटान अब प्राचीन बंदरा बाबा मंदिर के काफी करीब पहुंच गई है, जिससे मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है। मंदिर के पुजारी, श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण इस बात को लेकर चिंतित हैं। मधवापुर घाट पर स्थित प्राचीन बंदरा बाबा मंदिर इस इलाके के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर के महंत बाबा चेतन दास ने बताया कि करीब चार साल से जब भी राप्ती नदी का पानी घटता-बढ़ता है, कटान मंदिर की तरफ शुरू हो जाती है। हर साल नदी मंदिर के और पास आती जा रही है। महंत के मुताबिक, नदी की कटान रोकने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। लेकिन, अब तक मंदिर की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। अभी पानी घटने के बाद भी कटान जारी है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। अगर समय रहते बचाव काम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मंदिर को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से राप्ती की कटान रोकने और मंदिर की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है। महंत बाबा चेतन दास ने भी प्रशासन से मंदिर को कटान से बचाने के लिए जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों की तरफ से इस मामले में अभी कोई जवाब नहीं आया है।