BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महसी में एसडीएम पर अधिवक्ता ने लगाए आरोप:एसडीएम ने आरोपों को नकारा,...

महसी में एसडीएम पर अधिवक्ता ने लगाए आरोप:एसडीएम ने आरोपों को नकारा, कहा- अधिवक्ता ने मानी गलती; बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

0
1


बहराइच के महसी में अधिवक्ता भारत प्रसाद मिश्रा ने वर्तमान एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल पर भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता ने इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर, एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कई दिन पुराना है और इस संबंध में अधिवक्ता से पहले ही बात हो चुकी है। एसडीएम के अनुसार, अधिवक्ता ने अपनी गलती को स्वीकार किया है एसडीएम ने यह भी कहा कि अधिकारी और अधिवक्ता के बीच बातचीत में हमेशा संयमित और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। इस विवाद को देखते हुए बार एसोसिएशन तहसील महसी के महामंत्री विजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को एक जरूरी बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी की सहमति से जो भी फैसला होगा, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।