श्रावस्ती जनपद के तहसील इकौना क्षेत्र में भोजपुर मोड़ के पास कई सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में इसी भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन लोग पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें भी लगती हैं। बच्चों को भी स्कूल जाने में बड़ी दिक्कत होती है। उन्हें भी इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को ऊंचाई पर बनवाया जाए, ताकि जलभराव खत्म हो और आने-जाने में दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई साल पहले बनी थी, लेकिन उसके बाद इसकी मरम्मत नहीं हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।







































