BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खैरीघाट थाने में गणेश पूजा पर पीस कमेटी की बैठक:अराजकता पर सख्त...

खैरीघाट थाने में गणेश पूजा पर पीस कमेटी की बैठक:अराजकता पर सख्त कार्रवाई, शांति बनाए रखने की अपील

0
3


बहराइच के खैरीघाट थाना परिसर में रविवार शाम करीब पांच बजे गणेश पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महसी सीओ पवन कुमार ने की। सीओ पवन कुमार ने गणेश पूजा आयोजकों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने आयोजकों से पूजा पंडालों में खास सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई अजनबी माहौल बिगाड़ते दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गणेश पूजा को ठीक से कराने के लिए रूट प्लान बनाया गया है। जुलूस और पूजा कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों पर खास नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने को कहा।