जिले के दुबौलिया और कलवारी समेत कई थानों में लंबे समय तक काम कर चुके उपनिरीक्षक दलसिंगार यादव का शुक्रवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वे करीब 56 साल के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वर्तमान में दलसिंगार यादव गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने में तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में दुख फैल गया। वे मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले थे और साल 1990 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब तीन दशक से ज्यादा समय तक अलग-अलग थानों में रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दीं। पीपीगंज थाने में उनकी तैनाती 1 जनवरी 2024 को हुई थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी और दोनों बेटियां बिहार में शिक्षिका हैं, जबकि बेटा निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। उपनिरीक्षक की अचानक मौत से परिवार में गहरा दुख है। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।
त्योहारों से पहले कोल्हुई पुलिस का फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में परखी...
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष...








































