BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खुटहा-पकड़ी से पनियरा मार्ग गड्ढों में तब्दील:राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, सूरज ढलते...

खुटहा-पकड़ी से पनियरा मार्ग गड्ढों में तब्दील:राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, सूरज ढलते चलना मुश्किल, आए दिन दुर्घटनाएं

0
6

महराजगंज के सदर क्षेत्र में पकड़ी से खुटहा होते हुए पनियरा जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। यह रास्ता पनियरा से जिला मुख्यालय को जोड़ता है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में बदल गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, यह समझना मुश्किल है। यह रास्ता क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ता है। खराब सड़क के कारण लोगों को लंबे समय से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पिछले साल इस सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण एक साल के भीतर ही यह टूट गई। पकड़ी से खुटहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम वन विभाग की आपत्ति के कारण रुक गया था। चौड़ीकरण के दौरान पनियरा से खुटहा होते हुए बरवा फहीम स्थित राइस मिल तक सड़क के दोनों किनारों पर गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। बारिश में पकड़ी चौराहे, सिंहपुर चौराहा, सराय खुटहा उर्फ लखरईया और मुड़िला (खुटहा बाजार) में कमालुद्दीन भाई के घर के सामने गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीण लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पकड़ी-खुटहा-पनियरा मार्ग को तुरंत ठीक कराने की अपील की है। हिंदू युवा वाहिनी महराजगंज के जिला मंत्री धनञ्जय कुमार शर्मा ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की मुख्य समस्या है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास करने की बात कही।