महराजगंज के प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में नवयुवक सेवा समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से गोपाल लोहिया को समिति का अध्यक्ष चुना गया। पुनर्गठन में रमेशचंद्र मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष और मनोज जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। रमेश वर्मा, पंकज उपाध्याय और विनोद पटवा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पूर्व अध्यक्ष अमित जायसवाल को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया है। यह पुनर्गठन चुनाव पर्यवेक्षक और संरक्षक वीरेंद्र मद्धेशिया की देखरेख में सर्वसम्मति से हुआ। समिति के बाकी पदों पर पदाधिकारियों का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। इस मौके पर विनोद जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील द्विवेदी, राकेश वर्मा, जगदम्बा वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, कन्हैया जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, रवि कुमार मद्धेशिया, ओमप्रकाश जायसवाल, शिव मद्धेशिया, उदयभान चौधरी और कल्याण चंद्र मद्धेशिया समेत कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे
त्योहारों से पहले कोल्हुई पुलिस का फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में परखी...
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष...








































