BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बाइक खाई में पलटी, युवक घायल:पैर में गंभीर चोट, प्राथमिक...

श्रावस्ती में बाइक खाई में पलटी, युवक घायल:पैर में गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार जारी

0
2

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 19 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोलाभार कंचनी गांव निवासी रामप्रकाश की बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में रामप्रकाश के पैर में गंभीर चोट आई है और पैर फट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। उन्होंने रामप्रकाश को नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी परिवार वालों को भी दे दी गई है। अभी घायल रामप्रकाश की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, पैर में गंभीर चोट लगने से परिवार के लोग परेशान हैं।