श्रावस्ती, श्री दिनेश चन्द की अध्यक्षता मंे राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12.09.2026 का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रातः 10ः30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, श्री दिनेेश चन्द द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर समस्त न्यायिक एवं समस्त बैंकों के प्रबन्धकों एवं श्री जुगुल किशोर सिंह, एल0डी0एम0, इंडियन बैंक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी ग्रामीण बैंक, श्रावस्ती एवं अधिवक्तागण व न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार श्रीमती अनुप्रिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित श्री आनन्द कुमार-। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्रावस्ती श्री अमित कुमार प्रजापति, अपर जनपद न्यायाधीश, श्रावस्ती, श्री अवनीश गौतम, अपर सत्र न्यायाधीश (एस0सी0 /एस0टी0 एक्ट)/नोडल अधिकारी रा0लो0अ0 श्रावस्ती, श्री सौरभ सक्सेना अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), श्रावस्ती, श्रीमती अलका पाण्डेय सी0जे0एम0, श्रावस्ती, श्री विनीत कुमार यादव, सिविल जज (प्र0ख0), श्रावस्ती, श्रीमती अनुप्रिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती, श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सिविल जज (प्र0ख0)/एफटीसी, श्रावस्ती, श्री अरविन्द कुमार मद्धेशिया, सिविल जज अ0ख0) श्रावस्ती, श्री दिलीप कुमार साहनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, अभियोजन अधिकारी एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण व समस्त बैंक कर्मचारीगण तथा एलएडीसी अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक कुमार शर्मा, पैनल लॉयर डीएलएसए श्रावस्ती द्वारा किया गया।






































