BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार Fatehpur: मंदिर में सेंध! कृष्ण मंदिर से 28 किलो के दो घंटे...

Fatehpur: मंदिर में सेंध! कृष्ण मंदिर से 28 किलो के दो घंटे चोरी, आस्था के केंद्र को बनाया निशाना

Fatehpur: फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के छिटकापुरवा गांव में बेखौफ चोरों ने आस्था के केंद्र कृष्ण मंदिर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर मंदिर में लगे करीब 14-14 किलो वजन के दो बड़े घंटे उखाड़ ले गए। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी ने घंटे गायब देखे तो घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी

मंदिर के पुजारी चंद्रपाल के मुताबिक वह सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में लगे दोनों बड़े घंटे अपने स्थान से गायब मिले। आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। देखते ही देखते मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण मंदिर गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर से इतने बड़े घंटों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर घंटों की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर गांजा तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से गांजा तस्कर नितिन घायल

संबंधित खबरें

सूचना पर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post Fatehpur: मंदिर में सेंध! कृष्ण मंदिर से 28 किलो के दो घंटे चोरी, आस्था के केंद्र को बनाया निशाना appeared first on Breaking Tube.