बभनगावां कला के रहने वाले बृजेश चौधरी ने गौर थाने में राजन मोबाइल शाप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बृजेश का आरोप है कि समय पर किस्तें चुकाने के बावजूद उनके फाइनेंस किए गए मोबाइल को लॉक कर दिया गया। बृजेश ने बताया कि उन्होंने बभनान स्थित राजन मोबाइल शाप से एक फोन फाइनेंस करवाया था। नियमानुसार, यदि कोई चीज 16 से 30 तारीख के बीच फाइनेंस होती है, तो उसकी किस्त अगले महीने के बाद वाले महीने से शुरू होनी चाहिए। उनका मोबाइल 26 मार्च को फाइनेंस हुआ था। इस हिसाब से किस्त मई से शुरू होनी थी, लेकिन राजन मोबाइल शाप ने अप्रैल से ही किस्तें लेना शुरू कर दिया। बृजेश चौधरी के अनुसार, उन्होंने अपनी सभी किस्तें राजन के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भेजी हैं। उनकी कोई भी किस्त बाउंस नहीं हुई है। इसके बावजूद राजन मोबाइल शाप ने उनके फोन को फर्जी तरीके से EMI ID के जरिए लॉक कर दिया। बृजेश ने बताया कि राजन मोबाइल शाप से बात करने पर कभी 1500, कभी 500, 400 या 300 रुपये की मांग की जाती है। उन्हें आज तक उनकी लोन ID भी नहीं दी गई है। जब राजन मोबाइल शाप को थाने में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपनी छवि बचाने के लिए फोन को अनलॉक कर दिया। इस मामले में गौर थाना प्रभारी अतुल अंजान ने बताया कि मौके पर जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किस्त चुकाने के बाद भी मोबाइल लॉक:शाप पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर
और पढ़ें
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
संबंधित खबरें













































