बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में संसारीपुर चौराहे पर तैनात फायरमैन गणेश शाह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक एचपी गैस टैंकर चालक का गिरा हुआ पर्स सुरक्षित ढूंढकर उसे लौटा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर स्थित फायर स्टेशन के ठीक सामने सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। ड्यूटी पर तैनात फायरमैन गणेश शाह की नजर इस पर्स पर पड़ी, तो उन्होंने उसे उठाया और देखा। फायरमैन गणेश शाह ने जब पर्स खोला तो उसमें 15,000 रुपये नकद (चालक के अनुसार 12,500 रुपये), एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड रखे थे। आधार कार्ड से पता चला कि यह पर्स एचपी गैस के टैंकर चालक जावेद का है, जिनका पता पुणे दर्ज था। इसके बाद फायरमैन ने तुरंत जावेद से संपर्क करके उन्हें फायर स्टेशन बुलाया। फायरमैन गणेश शाह ने चालक जावेद के सामने ही पर्स के पूरे सामान की गिनती करवाई और सारा सामान उन्हें सौंप दिया। अपना खोया हुआ पर्स और जरूरी कागजात वापस पाकर चालक जावेद खुश हुए। उन्होंने फायरमैन की तारीफ की और उनका धन्यवाद दिया। संसारीपुर चौराहे पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी फायरमैन गणेश शाह के इस ईमानदारी भरे काम की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी एक अच्छी मिसाल है।
फायरमैन ने एचपी गैस टैंकर चालक को लौटाया पर्स:पैसों और अहम दस्तावेजों से भरा था पर्स, बस्ती में पेश की ईमानदारी की मिसाल
और पढ़ें
›
बढ़ियनपुरवा में तेंदुए के शिकार से महिलाओं का फूटा गुस्सा:अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों का कर रहे शिकार, पकड़ने की मांग
›
श्रावस्ती के परसोत्तमपुर गांव में 8 दिन से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर लगा खंभा गिरने से समस्या; बच्चों की पढ़ाई पर असर, ग्रामीण परेशान
›
मोतीपुर पुलिस ने 2 किलो 740 ग्राम चरस पकड़ी:तीन आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद
›
हरैया में लेखपालों ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार:8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संबंधित खबरें













































