श्रावस्ती के जमुनहा थाना हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र में तेज बारिश और हवा से एक किसान का खपरैल घर गिर गया। घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। यह घटना बाढ़ियन पुरवा गांव की है। गांव के रामस्वरूप पुत्र बृजमोहन के अनुसार, बीती रात हुई तेज बारिश और आंधी के कारण उनका खपरैल घर ढह गया। हादसे के समय घर के अंदर रखा घरेलू सामान टूट गया। पीड़ित किसान बृजमोहन ने बताया कि उनका परिवार बेघर हो गया है। उन्होंने श्रावस्ती के जिलाधिकारी से आर्थिक मदद और आवास दिलाने की मांग की है।
और पढ़ें
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
संबंधित खबरें













































