BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में ATM में कार्ड फंसाकर 54,400 रुपए की ठगी:घोराग निवासी साधना...

बस्ती में ATM में कार्ड फंसाकर 54,400 रुपए की ठगी:घोराग निवासी साधना सिंह के पति के साथ हुई ठगी, पुलिस जांच में जुटी


बस्ती के अस्पताल चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 54,400 रुपए की ठगी हो गई। घोराग निवासी साधना सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साधना सिंह के पति धीरेंद्र बहादुर सिंह 13 अगस्त को सुबह 7 बजे एसबीआई एटीएम पहुंचे। 5,000 रुपए निकालने के बाद उनका कार्ड मशीन में फंस गया। उनके खाते में 60,579 रुपए थे। धीरेंद्र ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। उन्हें बताया गया कि मैकेनिक सुबह 10 बजे कार्ड निकालेगा। धीरेंद्र के जाने के कुछ देर बाद साधना के मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आने लगे।
कार्ड ब्लॉक कराने तक 54,400 रुपये निकल चुके थे, खाते में सिर्फ 1,179 रुपये बचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर रही है। साइबर सेल बस्ती को भी सूचना दी गई है। 28 सितंबर 2026 को रात 7:56 बजे एफआईआर संख्या 0202 दर्ज हुई, जिसकी जांच निरीक्षक गोविंद कुमार को सौंपी गई है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat