बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद किशोरी रात करीब 9 बजे चौक के पास मिली। परिजनों के अनुसार, किशोरी से पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी दी। शिकायत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। परिजन उसे डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में अस्पताल रेफर सीएचसी गौर में चिकित्सकों ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।
बस्ती में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म:बेहोशी के हालत में चौक पर मिली किशोरी, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
और पढ़ें
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
संबंधित खबरें













































