BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मुजुरी में सपा की PDA जनपंचायत का हुआ आयोजन:अधिकारों के लिए एकजुट...

मुजुरी में सपा की PDA जनपंचायत का हुआ आयोजन:अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया

0
3

समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को मुजुरी साप्ताहिक बाजार में PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ लौटनराम निषाद रहे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने के साथ ही अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर उन्हें काबिल बनाना चाहिए। लौटनराम निषाद ने कहा कि लोगों को अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज तक निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला है। अधिकारों की लड़ाई के लिए समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने अभिभावकों से बेटों के साथ बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा सरकार के कार्यकाल में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और कन्या विद्या धन जैसी योजनाओं का लाभ दिया गया था। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को लाठियां खानी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रदेश में बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और माफिया के प्रभाव का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार धर्म की राजनीति कर रही है। जनपंचायत को कृष्णभान सिंह, राजेश निषाद, आनंद निषाद, सुमन ओझा, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, संतोष त्रिपाठी, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, अमीर खान और सत्यभामा सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने PDA के माध्यम से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन शत्रुधन कन्नौजिया ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की। इस दौरान लालू यादव, मातादीन निषाद, राम केवल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें