श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में एक छात्रा स्कूल जाते समय नदी में डूब गई। 11 साल की अंशिका मिश्र गुरुवार को लक्ष्मण नगर स्कूल जा रही थी। नदी किनारे पैर धोते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने SDRF टीम को सूचना दी। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी हो रही है। देर रात तक अंशिका का पता नहीं चल सका था। पुलिस और SDRF की टीम लगातार तलाश कर रही है।
और पढ़ें
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
संबंधित खबरें













































