श्रावस्ती के विकास खंड सिरसिया स्थित कंपोजिट स्कूल यकघरवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और राष्ट्रगान से हुई। बच्चों ने अनुशासन के साथ इसमें हिस्सा लिया। ब्लैक बोर्ड पर ’02-10-2026 महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह’ लिखकर उनके जीवन और आदर्शों को याद किया गया। अध्यापक अरविंद कुमार शुक्ला ने छात्रों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के विचारों के बारे में बताया। प्रभात तिवारी, सुलेमान अंसारी और रमेश कुमार यादव ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा पर जानकारी दी। शिक्षकों ने ‘जय जवान-जय किसान’ का महत्व भी समझाया। छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण और भजन प्रस्तुत कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने बच्चों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक और छात्र शामिल रहे।
यकघरवा स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती मनी:संविलयन विद्यालय में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, शिक्षकों ने बताए आदर्श
और पढ़ें
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
›
जंगली जानवर सामने आने से बाइक गिरी, दो घायल:मोतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, नल ठीक कर घर लौट रहे थे
›
गिलौला में 10 दिन से बिजली गुल:सैकड़ों पोल टूटने और 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मरम्मत में लग रहा समय, लोग जनरेटर से मोबाइल चार्ज कर रहे
›
कप्तानगंज पुलिस ने शांति भंग में दो युवकों को पकड़ा:बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र से 19 साल के दो युवक गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
संबंधित खबरें













































