मुंडेरवा पुलिस ने चोरी की कई वारदातों में शामिल एक चोर को 13,500 रुपये नकद और एक बिजली के मोटर के साथ पकड़ा है। आरोपी विक्की सोनकर का आपराधिक रिकॉर्ड है। दतुआखोर निवासी विजय कुमार चौधरी ने 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उनके धान के खेत से लूबी कंपनी का मोटर चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 3 अक्टूबर को भैसा पांडे के आरबीएस भट्टे मोड़ के पास संदिग्ध की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्की सोनकर (21) को पकड़ा। वह खटकहिया पश्चिम टोला (महशो), लालगंज, बस्ती का रहने वाला है। तलाशी में 13,500 रुपये नकद मिले। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ मोटर भी बरामद हुआ। विक्की के खिलाफ मुंडेरवा, सोनहा और गौर थानों में मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट भेज दिया गया है।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› महराजगंज में घायल बछड़े को अध्यक्ष ने बचाया:सड़क पर तड़प रहा था, पुष्पलता मंगल ने गौशाला भिजवाया › बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:कैसरगंज के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, चालक फरार › नासिरगंज में बिच्छू के डंक से महिला घायल:बिजली गुल होने से बढ़ा खतरा, घर में दूसरा बिच्छू निकलने से दहशत › शोभनपुर में 15 दिनों से बिजली गुल:सड़क पर लटक रहे तार से ग्रामीणों में दहशत— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें








































