बहराइच के नवाबगंज में 32 वर्षीय सुरेश का शव उसके घर में संदिग्ध हालात में मिला है। वह बिरई गांव के मजरा बिरई गांव का रहने वाला था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुरेश सुबह देर तक नहीं उठा। जब उसे जगाने कमरे में गए, तो वह मरा हुआ पड़ा था। परिजनों ने उसके सीने पर चोट के निशान देखे। सुरेश के पिता बाबा दीन ने पुलिस को शिकायत दी है और हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात सुरेश को पड़ोसी गांव सती जोर के दो साथियों के साथ देखा गया था। पिता का आरोप है कि उन्हीं दोनों ने सुरेश को मारा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत मिली है। युवक शराब पीने का आदी था। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।
और पढ़ें
›
महराजगंज में घायल बछड़े को अध्यक्ष ने बचाया:सड़क पर तड़प रहा था, पुष्पलता मंगल ने गौशाला भिजवाया
›
बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:कैसरगंज के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, चालक फरार
›
नासिरगंज में बिच्छू के डंक से महिला घायल:बिजली गुल होने से बढ़ा खतरा, घर में दूसरा बिच्छू निकलने से दहशत
›
शोभनपुर में 15 दिनों से बिजली गुल:सड़क पर लटक रहे तार से ग्रामीणों में दहशत
संबंधित खबरें








































