श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक बंदर को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। माल्ही चौराहा निवासी गौरव उर्फ छोटू (25) पुत्र परितोष सिन्हा अपनी बाइक से मल्हीपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक बंदर सड़क पर आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल गौरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बहराइच के जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
और पढ़ें
›
यूपी भाजपा ने घोषित की नई मीडिया टीम, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त
›
राशिफल 04 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
›
बारिजोत में 15 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों में गुस्सा:अर्नव चक्रवात के बाद से नहीं आई लाइट, विभाग से स्थायी समाधान की मांग
›
नानपारा में युवक की मौत:गुरुघुट्टा गांव में मिला शव, मृतक अकेला रह रहा था
संबंधित खबरें








































