बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में हरिहरपुर स्थित अजीत सिंह पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UP40 AS 7106 है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें
›
बारिजोत में 15 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों में गुस्सा:अर्नव चक्रवात के बाद से नहीं आई लाइट, विभाग से स्थायी समाधान की मांग
›
नानपारा में युवक की मौत:गुरुघुट्टा गांव में मिला शव, मृतक अकेला रह रहा था
›
पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में पिता-पुत्री गंभीर घायल, बेटी का इलाज कराने जा रहे थे
›
महराजगंज में घायल बछड़े को अध्यक्ष ने बचाया:सड़क पर तड़प रहा था, पुष्पलता मंगल ने गौशाला भिजवाया
संबंधित खबरें







































