महराजगंज में ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी अखिलेश गुप्ता को श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल से पकड़ा। अखिलेश ठूठीबारी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 110/2026 में वांछित था। उस पर बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत केस दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त की उम्र करीब 23 साल है और वह नौवीं पास है। उसके खिलाफ ठूठीबारी थाने में एक और केस (मुकदमा संख्या 65/2026) दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 137(2) और 87 लगाई गई है।
और पढ़ें
›
विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा
›
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:गिलौला बायपास से आरोपी को पकड़ाया
›
भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले मुकाबले में लक्ष्मीपुर विजयी, विजेता टीमों को मिलेंगे पुरस्कार
›
मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर वाल्टरगंजपुलिस का शिकंजा,दो शातिर गिरफ्तार:इनके पास से 9 मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और नकदी बरामद हुई
संबंधित खबरें












































