महराजगंज में पोखरा आवास तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विनोद सिंह के घर के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। गहरे गड्ढों के कारण लोगों को यहां से संभलकर निकलना पड़ता है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता। इससे दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। पोखरा आवास के लोगों ने सड़क की इस हालत पर नाराजगी जताई है। प्रदीप, सुभाष, इस्माइल और भोला जैसे कई लोगों ने विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते गड्ढे नहीं भरे गए, तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर आकर सड़क को ठीक कराने की अपील की है।
महराजगंज में दिव्यांग से गैंगरेप,हत्या और जमीन कब्जे पर धरना:जनहित किस...
जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जनहित किस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने इस...







































