
बहराइच। निशानगाड़ा रेंज के पचासा गांव में पिछले छह दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। बीती रात करीब 11 बजे तेंदुआ गांव के पास लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि करीब छह दिन पहले शनिवार को इसी तेंदुए ने पचासा गांव में शुभम पुत्र सरवन समेत कई लोगों के मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद से गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। पिंजरे में शिकार के लिए इंतजाम किए गए थे। बीती रात तेंदुआ पिंजरे में पहुंचा और उसमें फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले जाया गया। रेंजर शिव कुमार ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर तेंदुए को सही जगह पर छोड़ने का फैसला लिया जाएगा।
बनकटी के वार्ड 9 में रोड-नाली निर्माण शुरू:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि...
नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 9 स्थित गांधी नगर, बनकटी गांव में आरसीसी रोड और नाली निर्माण का काम शुरू हो गया है।...






































