
श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के कांटा चौराहा में आयोजित एक तकरीर में मौलाना मुस्तकीम ने पैगंबर मोहम्मद की सीरत (जीवन शैली) और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने श्रोताओं से पैगंबर के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौलाना मुस्तकीम ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद का जीवन पूरी इंसानियत के लिए एक आदर्श है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में सच्चाई, ईमानदारी, धैर्य, दयालुता और न्याय जैसे मूल्यों को अपनाने की अपील की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौलाना ने जरूरतमंदों की मदद करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने के महत्व को रेखांकित किया। इस तकरीर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मौलाना के संदेश को ध्यान से सुना।
एसएसबी ने 10 युवतियों को दिया हुनर:फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का समापन...
श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 10 युवतियों के लिए आयोजित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन किया। डी समवाय, सुइयां...




































