BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्याे...

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा*

0
3

 

*गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर निर्माण कार्याे को कराया जाए पूर्ण-जिलाधिकारी*

*👉सड़क पर अतिक्रमण देख नोटिस जारी कर हटाने का दिया निर्देश*

*👉जिलाधिकारी ने एम0आर0एफ0 सेंटर का निरीक्षण कर नियमित कूड़ा उठान कराने का दिया निर्देश*

श्रावस्ती, 12 सितम्बर, 2026। सू0वि0। नगर पंचायत इकौना में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने इकौना के वार्डो में पहुंचकर सड़क कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना रवेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। इसके अलावा इकौना बाजार में सड़क पर अतिक्रमण अधिक पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी निर्देशित किया कि सम्बन्धित को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया जाए कि पहले वे स्वयं से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्ड के निरीक्षण के दौरान गंदगी व्याप्त पायी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिवस वार्डों की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया।

तदोपरान्त जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के ही अन्तर्गत बने एम0आर0एफ0 सेंटर का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। जिस पर ज्ञात हुआ कि नगर का कूड़ा एम0आर0एफ0 सेंटर पर नहीं जाता है, बीच में भी फेंक दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित कूड़े का उठान कराकर एफ0आर0एफ0 सेंटर पर भेजा जाए। अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी/प्र0 अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना रवेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।