BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार गोण्डा: दूसरों की जमीन का फर्जी दानपत्र और 25 लाख का लोन!...

गोण्डा: दूसरों की जमीन का फर्जी दानपत्र और 25 लाख का लोन! गोण्डा में जालसाज गिरफ्तार

गोण्डा: कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचित दानपत्र तैयार कर भूमि के संबंध में धोखाधड़ी करने और उसके आधार पर ऋण प्राप्त करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त सतई पुत्र किन्ने निवासी महारानीगंज, थाना कोतवाली नगर को 19 सितंबर 2026 को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, महाराजगंज निवासी राम प्रकाश गुप्ता ने तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने ग्राम गिर्द गोण्डा ग्रामीण स्थित गाटा संख्या 130 की 0.0850 हेक्टेयर भूमि को 7 जुलाई 2004 को पंजीकृत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। बैनामे के बाद उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो गया था और वह लगातार भूमि पर अपने कब्जे एवं अधिकार में चले आ रहे थे।

Also Read: मुरादाबाद: काशीराम कॉलोनी के जर्जर आवास खाली कराने के नोटिस का विरोध, डीएम से लगाई गुहार

आरोप है कि अभियुक्त सतई और उसकी पत्नी किरन ने उक्त भूमि के संबंध में कूटरचित दानपत्र तैयार कराया और उसे 8 मई 2025 को पंजीकृत कराया। इसके बाद इसी दानपत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शाखा गोण्डा में ऋण के लिए आवेदन किया गया और करीब 25 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया गया।मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दस्तावेजों और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।

संबंधित खबरें

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सतई को मामले में वांछित किया गया था। पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी रखे और 19 सितंबर को उसके घर के पास से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Also Read: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

साथ ही मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है।पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 910/2025 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल विवेक रावत और कांस्टेबल उत्तम दीक्षित शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post गोण्डा: दूसरों की जमीन का फर्जी दानपत्र और 25 लाख का लोन! गोण्डा में जालसाज गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat