BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पत्नी की विदाई कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:बस्ती में चार...

पत्नी की विदाई कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:बस्ती में चार नामजद समेत सात पर केस दर्ज, इलाज जारी

बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। युवक अपनी पत्नी की विदाई कराकर लौट रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक का बस्ती के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में गड़हादलथमन निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा अष्टभुजा सिंह उर्फ राहुल अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से कोटही मां स्थान चौराहे पर इलाज कराने ले गया था। वापस लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और उसे नीचे उतार लिया। शिकायत के अनुसार, गड़हादलथमन निवासी हनुमान शरण सिंह, नितेश सिंह, सचिन यादव और सरनागी निवासी हिस्ट्रीशीटर पारस यादव समेत तीन अज्ञात लोगों ने राहुल से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब राहुल की पत्नी ने विरोध किया, तो उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। आरोप है कि हनुमान शरण सिंह ने पुराने मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है और जेल जाने से पहले वे राहुल की हत्या कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने राहुल को घसीटकर टावर के पास ले गए और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उसे मरा समझकर छोड़ दिया गया। राहुल के परिजनों ने बताया कि हमले में उसका दायां पैर टूट गया है। उसका इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में जारी है। इस घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। पैकोलिया थाना प्रभारी मोतीचंद राजभर ने जानकारी दी कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद होगी।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat